Guru Pushya Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में समय-समय पर कोई न कोई बदलाव होता रहता है। ऐसे में शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। ऐसे ही एक शुभ योग है जिसे पुष्य नक्षत्र कहते हैं। इस नक्षत्र के बनने के दौरान शुभ कामों के साथ-साथ खरीदारी आदि करना अच्छा माना जाता है। इससे कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे ही साल का आखिरी पुष्य नक्षत्र जल्द बनने वाला है। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाएगा। इस दिन वाहन, संपत्ति, घर, वस्त्र, आभूषण आदि खरीदने के साथ नया व्यापार आरंभ करना शुभ माना जाता है। इस दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति काफी मजबूत होते है जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं 21 नवंबर को बनने वाले गुरु पुष्य योग किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 49 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर समाप्त हो रहा है। गुरुवार के दिन होने के कारण इसे गुरु पुष्य योग कहा जाएगा। इसके अलावा इस दिन रवि योग दोपहर 15:35 से 22 नवंबर को सुबह 06:50 तक रहेगा। इसके अलावा अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो सुबह 06:49 से दोपहर 15:35 तक रहेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता  है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही कमाई के कई नए जरिए खुल सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप वाहन, संपत्ति या फिर घर खरीदने का प्लान बना सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में कई धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु इस राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से सफलता हासिल हो सकती है। बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आप रुके हुए या फिर सरकारी कामों को पूरे करना में सफल हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के जातकों को प्रमोशन के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु पुष्य योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता और गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024