kharidari Ka Shubh Muhurat: धनतेरस का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन, कपड़े, घर-संपत्ति, इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी की जरूरतों की चीजों को खरीदा जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि धनतेरस से पहले और बाद में भी काफी शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में खरीदारी करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। बता दें कि 25 अक्टूबर यानी आज गुरु पुष्य योग के साथ-साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन दिन सोना-चांदी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी की जा सकती है। आइए जानते हैं कि 24 अक्टूबर से लेकर दिवाली के किस दिन तक खरीदारी करना हो सकता है शुभ…

24 अक्टूबर 2024 -गुरु पुष्य योग

24 अक्टूबर यानी आज गुरु पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग के साथ रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-अक्टूबर 24, 2024

सोना खरीदने के लिए गुरू पुष्य योग – सुबह 06:31 ए एम से 25 अक्टूबर को सुबह 06:31 तक
अवधि – 24 घण्टे 01 मिनट

पुष्य नक्षत्र के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:31 ए एम से 07:54 ए एम
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 ए एम से 02:53 पी एम
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:16 पी एम से 05:40 पी एम
सायाह्न मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:40 पी एम से 08:53 पी एम
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:06 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 25  

सोना खरीदने के लिए धनतेरस मुहूर्त- 29 अक्टूबर 2024

धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – सुबह 10:31 ए एम से 30 अक्टूबर 06:35 ए एम
अवधि – 20 घंटे 04 मिनट्स

धनत्रयोदशी में व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:31 ए एम से 01:27 पी एम
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 02:50 पी एम से 04:13 पी एम
सायाह्न मुहूर्त (लाभ) – 07:13 पी एम से 08:50 पी एम
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 10:28 पी एम से 03:20 ए एम, अक्टूबर 30

सोना खरीदने के लिए धनतेरस मुहूर्त- 30 अक्टूबर 30 2024

धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 06:35 ए एम से 01:15 पी एम
अवधि – 06 घण्टे 40 मिनट्स

धनत्रयोदशी में व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 10:42 ए एम से 12:05 पी एम
प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) – 06:35 ए एम से 09:20 ए एम

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024