ज्योतिष शास्त्र अनुसार कई ऐसे योग और नक्षत्र हैं जो बहुत शुभ होते हैं। इन नक्षत्र और योग में कोई भी खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि आज 25 अगस्त को गुरु- पुष्य का शुभ योग बन रहा है। वहीं इस दिन 10 विशेष योग भी बन रहे हैं। जो ज्योतिष अनुसार 1500 साल बाद बन रहे हैं। आपको बता दें कि जिस प्रकार से दीपावली में शुभ कार्य करने से और शुभ खरीदारी से जीवन में सुख-समृद्धि आती है उसी प्रकार से गुरु-पुष्य नक्षत्र के संयोग पर शुभ कार्य की शुरुआत करना और नई चीजों की खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन आप कुछ चीजों को खरीदकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

जानिए कब शुरू होगा गुरु- पुष्य योग

वैदिक पंचांग के मुताबिक गुरु पुष्य नक्षत्र योग गुरुवार, 25 अगस्त को सूर्योदय के साथ शुरू होगा। इस समय आप वाहन, प्रापर्टी और कोई भी नई वस्तु खरीद सकते हैं। वहीं 25 अगस्त को राज सत्ता और प्रशासनिक के कारक राजा सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। जबकि कर्क में चंद्रमा, कन्या राशि में व्यापार के दाता बुध, मीन में गुरु बृहस्पति और मकर में कर्मफल दाता शनि रहेंगे। वहीं शनि ग्रह पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं और पुष्य नक्षत्र के देवता गुरु ग्रह हैं। इन सब ग्रहों के स्वराशि में होने से इस योग का महत्व और भी बढ़ गया है।  

बन रहे हैं 10 विशेष योग

वैदिक पंचांग के अनुसार 25 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि,अमृत सिद्धि और वरियान नाम के तीन शुभ योग बनेंगे। साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के राजयोग भी रहेंगे। इस तरह से 10 विशेष योग बन रहे हैं।

इन चीजों को खरीद सकते हैं

गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। इस दिन आप अष्टधातु की मां लक्ष्मी की मूर्ति ला सकती है। साथ ही आप इस दिन चांदी भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री यंत्र भी घर ला सकते हैं।  श्रंगार का सामान खरीदने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।