ज्योतिष शास्त्र मुताबिक व्रत और त्योहारों पर कई दुर्लभ और राजयोग बनते हैं। जिसका असर मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस बार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को है और इस दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें गुरु आदित्य राजयोग बन रहा है। यह राजयोग गुरु और सूर्य की युति से मिथुन राशि में बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

गुरु पूजन करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु आदित्य राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं यह समय आपके सोशल सर्कल को बढ़ाने और न्यू कनेक्शंस बनाने के लिए फेवरेबल रहेगा। फ्रेंड्स या को-वर्कर्स से सपोर्ट मिलेगा, और इनकम के नए ऑपर्च्युनिटीज सामने आ सकते हैं। यह समय अपनी आइडेंटिटी को स्ट्रॉन्ग करने और लीडरशिप रोल निभाने के लिए शानदार है। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से इनकम और लाभ भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा।  यह समय लॉन्ग-टर्म प्लान्स को इम्प्लीमेंट करने और सोशल इम्पैक्ट बढ़ाने के लिए बेस्ट है। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। वहीं इस समय संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु आदित्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु और सूर्य आपकी राशि से धन भाव पर युति बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही संगीत और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने संगीत के लिए प्रशंसा मिल सकती है और घर में किसी शुभ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है।

गुरु पूजन करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025