Guru Rise 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते युवा और बाल अवस्था में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति अभी मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और 12 डिग्री से लेकर 18 डिग्री तक ये युवा अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
गुरु पूजन करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका
मिथुन राशि (MIthun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का युवा अवस्था में चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। साथ ही दशम स्थान में शनि देव स्थित हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा बढे़गी। वहीं काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। साथ ही उच्च, प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे। वहीं जीवनसाथी के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु ग्रह का युवा अवस्था में चलना सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर संचरण कर रहे हैं और वहां अभी सूर्य देव स्थित हैं। साथ ही वह पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। साथ ही इस समय संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं मित्रों के द्वारा लाभ हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आपको लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति का युवा अवस्था में चलना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
गुरु पूजन करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका