Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही वह राधारानी को अपना इष्ट मानते हैं और वह राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। वहीं वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। उनका आध्यात्मिक ज्ञान कलयुग में प्रकाश के समान हैं। साथ ही आपको बता दें कि महाराज जी सत्संग के माध्यम से लोगोंं के प्रश्नों के उत्तर देते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अभिनेता आशुतोष राणा, रेसलर ग्रेट खली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। वहीं अभी कुछ दिन पहले यूपी के डिप्टी सीएम ने भी महाराज जी से मुलाकात की थी।
वहीं महाराज जी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। ऐसे में गुरु पूजन का सही तरीका क्या है, जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अगर आपके गुरु प्रकट में विराजमान हो तो गुरु के दर्शन करने चाहिए। क्योंकि गुरु जी के दर्शन मात्र से ही सारी सेवा हो जाती है। साथ ही पुष्प, फल, मिष्ठान और वस्त्र उनके चरणों में चढ़ाएं और उनकी कृपा दृष्टि प्राप्त करें। क्योंकि हम पादुका और फोटो की तो रोज पूजा करते हैं। लेकिन एक दिन साक्षात जाकर पूजन करना चाहिए। इसलिए इस दिन गुरुदेव की साक्षात दर्शन करने चाहिए और उनकी आज्ञा माननी चाहिए।
गुरु पूजन के दिन नहीं करें ये कार्य
गुरु पूजन (गुरु पूर्णिमा) के दिन मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। वहीं गाली- गलौज से बचना चाहिए।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
प्रेमानंद गोविंद महाराज का जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ। वहीं बताते हैं इन्होंने काफी कम उम्र में ही भगवत मार्ग चुन लिया था। वहीं इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज कई साल तक काशी में रहे थे। साथ ही उसके बाद महाराज जी वृंदावन आकर रहने लगे।