Guru Purnima 2024 Rashi Anusar Daan: वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 21 जुलाई को मनाया जा रहा है। वहीं आपको बता दें कि इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गुरु का पूजन करने का विधान है। साथ ही  गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों और शुभ योग का बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसमें इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रीति योग जैसे शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

साथ ही साथ ही गुरु पूर्णिमा पर गुरु और मंगल ग्रह की युति से गुरु- मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है। और कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से सुख- समृद्धि के साथ अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं राशि अनुसार क्या चीज दान करनी चाहिए…

मेष और वृश्चिक राशि 

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़े, फल व गुड़ आदि का दान कर सकते हैं। साथ ही अपने गुरु को लाल मिठाई दे सकते हैं। ऐसा करने से मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव मिलेगा और गुरु की कृपा प्राप्त होगी।

वृष और तुला राशि

वृष और तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगो को गुरु पूर्णिमा को सफेद चीजें जैसे कपड़े, मिश्री, दही, शक्कर आदि चीजों का दान करना शुभ रहेगा। साथ ही आप अपने गुरु को कोई सफेद वस्त्र दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन और कन्या राशि 

मिथुन और कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को गुरु पूर्णिमा पर हरे रंग के कपड़े, मूंग दाल, घी, शंख, फल आदि चीजों का दान करना उत्तम रहेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में संपन्नता बनी रहेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। इसलिए आप लोगों को चावल, दूध, दही, फल आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको चंद्र ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही गुरु कृपा से सभी कार्य बनेंगे।

सिंह राशि

आप लोगों की राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर आप लोगों को  गेहूं, सोना, केसर, घी आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आप लोगों को नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को गुरु पूर्णिमा पर  पीले वस्त्र, धार्मिक किताबें, शहद, केसर, फल, बेसन की बनी मिठाइयां आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर और कुंभ राशि 

आप लोगों की राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए आप लोगों को गुरु पूर्णिमा पर काले तिल, कपड़े, फल आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर शनि देव का आशीर्वाद बन रहेगा। साथ ही सभी मनोकामना पूर्ण होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024