Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। ये दिन गुरु को समर्पित होता है। इस दिन भक्त अपने गुरु की पूजा करते हैं। इसके साथ ही इस दिन महाभारत के रचयिता ऋषि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान-पुण्य का विशेष महत्व है। बता दें कि इस बार गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को है। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों का महासंयोग हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा का दिन किन राशियों के लिए होगा लकी…
गुरु पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग
हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो पूरे दिन रहने वाला है। इसके अलावा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भोर से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग, विष्कुंभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो कर्क राशि में सूर्य और शुक्र विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। वृषभ राशि में मंगल और गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही राहु मीन में, केतु कन्या राशि में और शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है, जिससे शश राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही बुध सिंह राशि में और चंद्रमा मकर राशि विराजमान रहेंगे। गुरु के वृषभ राशि में रहने से कुबेर राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य और शनि षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल और गुरु बृहस्पति विराजमान है। इस राशि के जातकों का मां-पिता के साथ अच्छा समय बितेगा। खासकर मां के साथ आपके संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। उन्हें आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों का भी अच्छा दिन जाने वाला है। कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। इसके अलावा नई संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छा जाने वाला है। पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी गुरु पूर्णिमा का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि में बुध लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कई प्रोजेक्ट या डील हासिल कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अब अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों का भी दिन अच्छा जाने वाला है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आपके काम उच्च अधिकारी को प्रसन्न आएगा। ऐसे में आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।