Guru Purnima 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा पड़ती है। इस दिन वेदव्यास का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस साल गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 को पड़ रही है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा करने का विधान है। जानिए गुरु पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Guru Purnima 2023 Shubh Muhurat)

गुरु पूर्णिमा की तिथि- 03 जुलाई 2023

गुरु पूर्णिमा प्रारंभ- 02 जुलाई को रात 08 बजकर 21 मिनट से शुरू

गुरु पूर्णिमा समापन – 03 जुलाई को शाम 05 बजकर 08 मिनट तक

गुरु पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग

इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। जहां ब्रह्म योग 02 जुलाई को शाम 07 बजकर 26 मिनट से 03 जुलाई दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इंद्र योग 03 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और 04 जुलाई को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है।

गुरु पूर्णिमा 2023 का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार, गुरु पूर्णिमा प्रसिद्ध ऋषि वेद व्यास के जन्म भी हुआ था। इसी कारण इस दिन को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है और इसे वैदिक महान रचना महाभारत के लेखक और एक पात्र वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध लोग गौतम बुद्ध के सम्मान में गुरु पूर्णिमा भी मनाते हैं। कहा जाता है कि बुद्ध ने अपना पहला उपदेश इसी दिन उत्तर प्रदेश के सारनाथ में दिया था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रार्थना सीधे महागुरु तक पहुंचती है और उनका आशीर्वाद शिष्य के जीवन से अंधकार और अज्ञान को दूर करता है।

गुरु पूर्णिमा पूजा करने से मजबूत होंगे गुरु बृहस्पति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह की कृपा पाने और अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है। ज्योतिष में बृहस्पति को विद्या, नैतिकता, आत्मविश्वास, आशा, सम्मान और कानून का ग्रह माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु दोष है, तो सुख- समृद्धि की कमी, आत्मविश्वास की हानि, खर्च, झगड़े, स्वार्थ, शैक्षिक बाधाएं और व्यक्ति में और उसके आस-पास सद्भाव की कमी जैसी समस्याएं होती हैं। इस दिन गुरु पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा करके गुरु को मजबूत कर सकते हैं।