ज्योतिष में गजकेसरी योग को बेहद शुभ माना जाता है। यह योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है वह आर्थिक रूप से मजबूत रहता है। साथ ही उसके पास धन की कमी नहीं रहती है। समाज में उसकी अलग पहचान होती है। साथ ही उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि गुरु 24 नवंबर को गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग के बनने से अच्छा आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: गजकेसरी योग आप लोगों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आप लोगों की राशि से 12वें भाव में बनेगा। जिसे हानि और यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको फिजूल खर्चों से निजात मिल सकती है। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में सफल हो सकते हैं। जो लोग इस समय नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय उचित है। वहीं इस समय आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापार से सिलसिले से आप यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी योग करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पुराना रुका हुआ पैसा वापिस आने की संभावना है। वहीं आर्थिक मामालों में लाभ होने की संभावना भी बन रही है। अगर आप कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है।
तुला राशि: गजकेसरी राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों को शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। साथ ही पुरानी बीमारी से निजात मिलने के आसार हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है या रिश्ता पक्का हो सकता है। इसम समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है और आपके काम की तारीफ हो सकती है। साथ ही घर- परिवार में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।