Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति साल 2026 में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में विपरीत राजयोग बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

9 दिसंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 10 साल बाद शुक्र करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा और निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

विपरीज राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। साथ ही आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और आप अपने लक्ष्य तेज़ी से पूरा करेंगे। वहीं मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। वहीं करियर में भूमिका बदलने, पद वृद्धि या कार्यस्थल पर पहचान बढ़ने की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। साथ ही जिन लोगों का अपना व्यवसाय है उनको रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर किसी अवार्ड की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

9 दिसंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 10 साल बाद शुक्र करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026