Hans Mahapurush Rajyog: वैदिक ज्योतष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि अभी गुरु ग्रह मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह राजयोग का निर्माण 12 साल बाद कर्क में होगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

हंस राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं  इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। 

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी और नौकरी या बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025