Jupiter Retrograde In Taurus: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 9 अक्टूबर को वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह 4 फरवरी 2025 तक वक्री अवस्था में ही भ्रमण करेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों करियर में तरक्की और धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और खुशी के पल बिताएंगे। वहीं नई नौकरी में आपको बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। कोशिश करने पर आपको मनचाही नौकरी मिलेगी। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु ग्रह का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप अच्छा धन कमा पाएंगे और बचत भी कर सकेंगे। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
सिंंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं धन संचय में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोत्साहन और अन्य लाभों से आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।