Guru Transit 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपनी उच्च और नीच राशि में संचरण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में 12 साल बाद प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
क्या ज्यादा पूजा- पाठ करना भी दुखों का कारण बनता है? प्रेमानंद महाराज का जवाब आपको चौंका देगा
तुला राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से गुरु बृहस्पति कर्म स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं अगर आप कथावाचक, ज्योतिष, धर्म शास्त्री, शिक्षक और धर्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर राशि से गुरु ग्रह भाग्य भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान विदेश यात्रा या दूर देश की नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपका सम्मान होगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।