Guru Margi 2022: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन और मार्गी होना का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि  गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने गए हैं। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति  24 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे अखंड साम्राज्य योग बनेगा। इस योगा का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिसको इस गुरु के मार्गी होने के बाद विशेष धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में ग्रोथ हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि: गुरु बृहस्पति आप लोगों की गोचर कुंडली में नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए कर्क राशि के छात्रों को बहुत लाभ होगा। पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने के कारण वे अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही को प्रतियोगी एग्जाम में पास भी हो सकते हैं। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो इस समय आप व्यापार के काम से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप काफी मात्रा में धन एकत्रित कर सकते हैं। वहीं अखंड साम्राज्य योग बनने से आपको इस समय राज सत्ता की भी प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि: अखंड साम्राज्य योग आपको करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से ग्यारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए वृष राशि के जातकों की ऊर्जा में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आप लोग इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं।  साथ ही इस समय इनकम के नए- नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप रिसर्च के फील्ड से जुड़े हुए हैं, तो आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि: गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में मार्गी होकर अखंड साम्राज्य योग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी।

वहीं सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ आपके संबंधों में भी सुधार होता दिखाई देगा। इस दौरान आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है। करियर की बात करें तो जो लोग प्रशासनिक या सरकारी पद पर कार्यरत हैं उन लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।