Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ने 1 मई को वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे विपरीत राजयोग बन गया है। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। साथ ही अष्टम स्थान में स्थित हैं। वहीं शनि देव का केंद्रीय प्रभाव भी पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

विपरीत राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को शुभ फलादायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु पर केंद्रीय प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही केतु की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं आपका कहीं पैसा फंसा हुआ था तो वो भी मिल सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान किया गया निवेश आपको दोगुना लाभ देने वाला है। साथ ही आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह अपने छठे मतलब 11वें भाव में स्थित हैं। साथ ही सूर्य के साथ अस्त है और केतु की दृष्टि है। इसलिए गुरु ग्रह के प्रभाव से आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं साथ ही नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही आपको इस दौरान कई सारे शानदार मौके भी मिलने वाले हैं। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024