Guru planet enter pushya nakshtra on 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, तो कुछ ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जिसनें देवगुरु बृहस्पति का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह साल 2026 में पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र पर शनि देव का आधिपत्य है। साथ ही ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में गुरु के शनि के नक्षत्र गोचर से कुछ राशियोंं का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 की शुरुआत में बन रहे 4 अद्भुत राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगोंं के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नई नौकरी या व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। वहीं  परिवार और संबंधों में समझदारी बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और मानसिक संतुलन में वृद्धि होगी। वहीं इस समय सेहत में सुधार होगा। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं वो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी। साथ ही नई परियोजनाओं में भागीदारी फायदेमंद रहेगी। वहीं घर में सुख-शांति और मेलजोल बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वहीं यात्रा और नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। साथ ही इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026