Guru Nakshatra Gochar 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु को भाग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में जरा सा बदलाव 12 राशियों के जीवन में प्रभाव डालता है। बता दें कि इस समय गुरु अपनी राशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं फरवरी माह की शुरुआत में यानी 3 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर गुरु भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे। जहां पर वह 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहने वाले हैं। बता दें कि भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह है और स्वामी यमराज है। गुरु के शुक्र के नक्षत्र में जाने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इन राशियों को वैवाहिक सुख के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ खूब धन दौलत प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के भरणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाले है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि इसके कारण आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि के जातको का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। बारहवें भाव में गुरु की दृष्टि चौथे भाव में पड़ रही है ऐसे में घर, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार करने वालों को भी लाभ मिल सकता है। गुरु की कृपा से अध्यात्म की ओर झुकेंगे। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता पाने के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। विदेश में एक्सपोर्ट इंपोर्ट के काम में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में भी कामयाब हो सकते हैं।  इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में गुरु आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं और वह धन भाव के स्वामी है। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र में जाने से धन और भाग्य का साथ होने से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलने के कारण निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपार सफलता के साथ पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024