Guru nakshatra Gochar 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें पूरा राशि चक्र करने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में गुरु का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। गुरु को ज्ञान, संतान, जीवनसाथी, धन-संपत्ति, बुद्धिमत्ता, शिक्षा, श्रद्धा, त्याग, धर्म, विश्वास, सम्मान आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि इस समय गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है। राशि के साथ-साथ समय-समय पर वह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि इस समय गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन नवंबर माह के अंत में गुरु बृहस्पति एक बार फिर से नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। लेकिन ये तीन राशियां ऐसी है जिन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ आकस्मिक धन लाभ के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के साख रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद इस नक्षत्र में 10 अप्रैल 2025 तक रहने वाले हैं। बता दें कि रोहिणी 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र है। इसके साथ ही इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है इसके साथ ही राशि शुक्र की है। गुरु के चंद्रमा की राशि में जाने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के स्वामी शुक्र है। ऐसे में गुरु का चंद्रमा की राशि में आना वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने काम और मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। पहले किए गए निवेश में अब आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा सय बीतेगा। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती है। दान,धर्म आदि के काम करेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। प्रेम विवाह होने के भी चांसेस काफी नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
गुरु का रोहिणी नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु नवम भाव के स्वामी है। ऐसे में एकादश भाव में जाना यानी इस राशि के जातकों का भाग्य चमका सकता है। लंबे समय से रुकी कई इच्छाएं अब पूरी हो सकती है। इसके साथ ही अच्छी शिक्षा ग्रहण करने में कामयाब हो सकते हैं। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपका ही प्रभुत्व होगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में आपको वेतन में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा होगा। भाई-बहनों के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
गुरु का रोहिणी नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि में गुरु सातवें भाव में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी और एक नई दिशा मिल सकती है। बिजनेस में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आपको आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको खूब लाभ मिलने वाला है। प्रमोशन के साथ सैलरी में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।