Guru nakshatra Gochar 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है, जो हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। वह एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 28 नवंबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा के नक्षत्र में वक्री अवस्था में गुरु के प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 10 अप्रैल 2025 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। बता दें कि आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से चौथा रोहिणी नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और राशि वृषभ है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप जिस काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति के साथ वेतन में अच्छा खासा वृद्धि कर सकते हैं। घर, संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में गुरु नौवें भाव में रहने वाले हैं। इस राशि क स्वामी स्वयं चंद्रमा है। ऐसे में दोनों ग्रहों का शुभ फल इस राशि के जातकों को मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपार धन-संपदा कमाने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से रुका काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल हो सकते हैं। जीवन में किसी खुशी की दस्तक हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में गुरु बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अनेकों कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। नया व्यापार आरंभ करने के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी कर रहे हैं या फिर व्यापार। इससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा जाने वाला है।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।