Rashi Parivartan: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का बहुत महत्व है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर अच्छा और अशुभ प्रभाव पड़ता है। आने वाले माह में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस दौरान मंगल, गुरु और बुध ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल (Mars) ग्रह को नवग्रहों का सेनापति माना गया है। जबकि ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। वहीं वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है।

ज्योतिषी के अनुसार आने वाले 4 माह से अधिक दिन कुछ राशियों के लिए काफी फायदेमंद रहेंगे। उन पर गुरु, मंगल और बुध की विशेष कृपा बरसेगी। बृहस्पति, मंगल और बुध के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। आइए जानते हैं आने वाले 4 माह के लिए कौन सी राशियां शुभ रहने वाली हैं।

मिथुन राशि: इस दौरान जातक को कार्य में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू किया जा सकता है। अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होगा। यात्रा का आनंद लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सिंह राशि वालों के लिए यह समय वरदान जैसा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। नया वाहन या घर खरीद सकते हैं। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपका जीवन खुशहाल होगा।

तुला राशि: नौकरी में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा।

वृश्चिक राशि: नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे।