Guru Margi November 2022: गुरु बृहस्पति आज से मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति आज सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। आइए जानते हैं कि इसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Grah Gochar November 2022)

इस राशि के जातकों की कुंडली में गुरु बृहस्पति 12वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों के इस अवधि में तबादले भी हो सकते हैं। कारोबार में भी मुनाफा कम मिलने की संभावना है। धन लाभ होने की संभावना है लेकिन आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Gochar November 2022)

वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में गुरु बृहस्पति का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। इससे जातकों को कई अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वेतन भी बढ़ सकता है और करियर के लिए भी यह अच्छा समय साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के साथ आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

मिथुन (Rashi Parivartan 2022)

गुरु बृहस्पति इस राशि के जातकों की कुंडली के दसवें भाव में गोचर करेंगे। कार्यस्थल पर अधिक काम का दबाव हो सकता है। खर्च अधिक बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। कंधे के दर्द से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

कर्क राशि (Guru Margi November 2022)

इस राशि के जातकों की कुंडली में गुरु बृहस्पति नौवें भाव में गोचर करेंगे। करियर में तरक्की हो सकती है।पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। इस दौरान आपका आर्थिक समय अच्छा हो सकता है। आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है।

सिंह राशि (Guru Margi 2022)

इस राशि के जातकों को प्रतिकूल समय का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान अचानक धन लाभ भी होने की संभावना है।