Guru Margi November 2022: देवताओं के गुरु बृहस्पति इस माह वक्री से मार्गी होंगे। गुरु बृहस्पति की मार्गी अवस्था कई राशियों के जातकों को लाभ और कई राशि के जातकों को हानि भी करा सकती है।

ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति 24 नवंबर 2022 को वक्री से मार्गी होंगे। गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होंगे। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है और इस कारण आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान कुछ स्त्रोतों से धन लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करना भी हानिकारक हो सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों इस दौरान कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सहकर्मियों का भी सहयोग मिल सकता है। वेतन में बढ़ोतरी के साथ प्रमोशन का लाभ भी मिल सकता है। करियर में परिणाम अच्छे मिल सकते हैं। नया कारोबार शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को लिए गुरु बृहस्पति सातवें व दसवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लाभ होने की संभावना बहुत ही कम है। खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी प्रभावित कर सकती हैं। कार्यस्थल पर भी अधिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने की योजना भी आप बना सकते हैं।

कर्क राशि
जातकों को कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते है और करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यवसाय में भी आप मुनाफा काम सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। इस दौरान दोस्तो का पूरा साथ व सहयोग मिल सकता है।