Guru Margi In Mesh: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में बहुत ही अहम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु अभी अपनी ही राशि यानी मेष राशि में विराजमान है। वहीं, साल के अंत में यानी 31 दिसंबर 2023 की सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर देवताओं के गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के मेष राशि में मार्गी होने से नया साल 2024 कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। गुरु के मार्गी होने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह के प्रभाव अवश्य पड़ेगा। बता दें कि कुंडली में गुरु ग्रह को संतान का कारक माना जाता है। इसके साथ ही इसे मान-सम्मान, न्याय, धन से जुड़े लेन-देन और अध्यात्म के लिए जाना जाता है। ऐसे में गुरु के मेष राशि में मार्गी होने से किन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं…
मेष राशि
गुरु इस राशि के पहले लग्न में ही विराजमान है। वहीं साल के अंत में मार्गी होने से इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। साल 2024 इस राशि के जीवन में एक नया उजाला लेकर आ सकता है। ऐसे में नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। करियर की दृष्टि की बात करें, तो नए साल में नौकरी के कई अवसर मिलेंगे। अब यह आपके ऊपर निर्भर है कि आप किसे अपनाना चाहेंगे। इसके साथ ही आपके मेहनत और लगन को देखते हुए उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति, एंक्रीमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इसके साथ ही पांचवें भाव में गुरु की दृष्टि होने के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी। लंबे समय से चले आ रहे विवाद अब समाप्त हो सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि में गुरु मार्गी होकर पांचवें भाव में आ रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन भी अच्छा जाने वाला है। छात्रों की बात करें, तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। पिता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में वृद्धि होगी। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो नए साल में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि
इस राशि में गुरु तीसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। गुरु का मार्गी होना बेहद फलदायी साबित हो सकता है। धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बचत करने के साथ बैंक-बैलेंस बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं। भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। आपके कौशल को देखते हुए कार्यस्थल में आपको पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।