Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च महीने की शुरुआत में मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से संचरण करेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना कुछ राशियों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन राशियों को इस समय पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

Gupt Navratri 2026: आज से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू , जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु बृहस्पति का मार्गी होना सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से 11वें स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही आपके बैंक-बैलेंस में अचानक से बढ़ोतरी के योग बन रहे हैंं। साथ ही व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं. मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। वहीं शेयर बाजार में आपको लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। वहीं इस दौरान घर-परिवार में सब कुशल-मंगल रहने वाला है। साथ ही तनाव, चिंता से मुक्त रहेंगे। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

गुरु ग्रह का मार्गी होना मीन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। साथ ही माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026