Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका असर असर जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर मिलता है। आपको बता दें कि गुरु 9 अक्‍टूबर को सुबह 10 बजकर 1 मिनट से वृषभ राशि में वक्री हुए थे और फरवरी 2025 में मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से गति करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

गुरु ग्रह का मार्गी होना मेष राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के धन स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही  लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। साथ ही नई नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक लोगों का साथ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जिन लोगों लव अफेयर चल रहा है उनकी शादी हो सकती है। वहीं इस समय आप धन की बचत कर पाएंगे और परिवार की सभी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। साथ ही अगर आप छात्र हैं तो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी व कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कारोबारोयों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।