Guru Margi 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। गुरु एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ उनकी स्थिति में भी बदलाव होता रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल में गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं 4 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर सीधी चाल से चलने लगेंगे। गुरु के 119 दिन वक्री रहने के बाद मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के सीधी चाल से चलने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस स्थान में गुरु दूसरे भाव में रहने वाले हैं। धन के स्थान में गुरु के सीधी चाल में चलने से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। तरक्की के साथ-साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।  परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु इस राशि के नौवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है।  करियर के क्षेत्र की बात करें, तो जीवन में खूब खुशियां आ सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा बनाई रणनीतियां कामयाब हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। भाग्य भाव में गुरु के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। घरेलू समस्याओं से निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

वृश्चिक राशि में गुरु बृहस्पति पांचवें भाव के स्वामी  है और वह सातवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।  करियर के लिहाज से भी गुरु का मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के भी काफी अधिक संभावना होने वाली है। पैतृक संपत्ति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।