Guru Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु बृहस्पति ज्ञान, समृद्धि, ज्योतिष, शिक्षा, समृद्धि और वैवाहिक सुख के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  गुरु 9 अक्‍टूबर को सुबह 10 बजकर 1 मिनट से वृषभ राशि में वक्री हुए थे और वह 2 फरवरी को मार्गी होंगे। मतलब वह अब सीधी चाल से गति करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुरु बृहस्पति का सीधी चाल आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर सीधी चाल चलेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप इस समय अच्छे निर्णय ले पाएंगे। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में आपके सुधार होगा। वहीं जिस काम को करने का विचार बना लेंगे वो पूरा होगा। जिंदगी से नकारत्मक प्रभावों का असर कम होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी व कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। साथ ही इस समय छात्रों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। जीवन में खुशहाली होगी। धन वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं पिता के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी धर्म- कर्म के कार्यों मे रुचि बढ़ सकती है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के लिहाज से यात्राएं कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे। करियर में सफल हो सकेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025