Guru Margi 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करते ही अतिचारी गति से चल रहे हैं। ऐसे में जहां वह एक राशि में करीब 1 साल पूरा रहते थे। लेकिन अतिचारी होने के कारण बीच-बीच में कुछ माह के लिए दूसरी राशियों में भी संचरण करेंगे। ऐसे ही 11 नवंबर को गुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे और 5 दिसंबर को पुनः वक्री अवस्था में ही मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 11 मार्च 2026 को मार्गी हो जाएंगे। गुरु के वक्री होने से वह एक राशि पीछे का भी फल देते हैं। गुरु नए साल में मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति भाग्य और मोक्ष स्थान के स्वामी होकर तीसरे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में नई दिशा मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी अच्छा जाने वाला है। शिक्षक, राजनेता, प्रशासन, सलाहकार के रूप में काम कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी वाणी काफी प्रभावशाली हो सकती है। ऐसे में आप कई प्रोजेक्ट, बिजेस आदि में सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। कुछ नए संबंध बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
नए साल में गुरु इस राशि के आठवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। भक्ति के बल पर आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। पुराने चले आ रहे विवादों से निजात मिल सकता है। बेवजह खर्च से निजात मिलेगी और धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
