Guru Margi 2025: साल 2024 अब खत्म होने वाला है और बस अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष की मानें तो नए साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। फिलहाल देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर वृषभ राशि में हैं और फरवरी 2025 में मार्गी होंगे। ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति के मार्गी होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान इन राशियों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बृहस्पति आपकी राशि से धन और वाणी भाव में सीधी चाल चलेंगे। इस दौरान आपको अचानक पैसे मिल सकते हैं। खासकर, जो लोग लेखन, मीडिया या संचार के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। नौकरीखोज रहे लोगों को नई नौकरी मिलने के चांस हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के अच्छे मौके मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। घर-परिवार में भी शांति और खुशहाली रहेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि वाले जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ साबित होगा। बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में रहेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी समाज में पहचान बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। अगर आप सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी गुरु का मार्गी होना बहुत अच्छा रहेगा। गुरु आपकी राशि से लाभ स्थान में होंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ सकती है। नए-नए तरीकों से पैसा कमाने के मौके मिलेंगे। काम में आपको तारीफ और सम्मान मिलेगा। सीनियर्स और साथियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान निवेश से भी फायदा हो सकता है। शेयर बाजार या लॉटरी में भी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024