Guru Margi 2025 Positive Impact: ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा जाता है। ये ज्ञान, शिक्षा, संतान और विवाह के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब देवताओं के गुरु बृहस्पति किसी राशि पर कृपा बरसाते हैं, तो उस राशि के लोगों की किस्मत बदलने लगती है। ऐसे में वैदिक पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी के ठीक दो दिन बाद यानि 4 फरवरी 2025 को गुरु ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में 4 फरवरी को गुरु की सीधी चाल से कुछ राशि वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। बसंत पंचमी के बाद इन राशियों की किस्मत खुल सकती है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
गुरु के मार्गी होने से मेष राशि वाले जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है। परिवार में भी खुशहाली आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके लिए यह समय बेहद खास रहेगा। आपके जीवन में स्थिरता आएगी। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार में तरक्की का है। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता और प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। बृहस्पति की कृपा से आपकी योजनाएं सफल होंगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए समय शुभ है।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और रुका हुआ प्रमोशन भी मिल सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवन में स्थिरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पहचान मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।