Guru Margi In Aries: देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्थिति में परिवर्तन काफी अहम मानी जाती है। इस समय गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं साल के अंत यानी 31 दिसंबर को गुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होने वाले हैं। गुरु के अपनी राशि में सीधी चाल से चलने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। नया साल 2024 परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के सीधी चाल चलने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 31 दिसंबर 2023 की सुबह 07 बजकर 08 मिनट मेष राशि में मार्गी होने वाले हैं। इसके बाद 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर वक्री हो जाएंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

मेष राशि में गुरु के सीधे चाल से चलने से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के करियर के भाव यानी दसवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में ल रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। पेशेवर जीवन में चल रही कई समस्याएं समाप्त हो सकता है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस नए साल में कई अवसर मिल सकते हैं। परिवार और गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे वाद-विवाद भी खत्म हो सकते हैं। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा, जिससे आपके कई सपने भी पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कई कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

साल के अंत यानी 31 दिसंबर को मेष में गुरु के मार्गी होने से सिंह राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि में गुरु नौवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। लंबे समय से चले आ रही समस्याओं से निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। गुरु की दृष्टि लग्न, तीसरे और पांचवे भाव में होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। रिश्तों में मधुरता आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशी मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में गुरु पांचवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नया साल राहत लेकर आने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई खुशी प्राप्त हो सकती है। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में अग्रसर हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी, जिससे कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी।