Guru Margi 2023: दिसंबर महीने में आखिरी दिन यानी 31 तारीख को देवताओं के गुरु बृहस्पति स्वराशि मेष राशि में मार्गी हो रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर गुरु मेष राशि में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में गुरु कई जातकों को सभी समस्याओं और बाधाओं से मुक्ति दिला सकता है। इसके साथ ही धन से जुड़े लेन-देन, अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। जानें किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

मेष राशि

मेष राशि में गुरु बृहस्पति लग्न भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष साभ मिल सकता है। जीवन के कई कंफ्यूजन दूर हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। लेकिन लापरवाही बिल्कुल भी न करें। छात्रों के लिए गुरु का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। शादीशुद में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही पिता, गुरु का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

मेष राशि में मार्गी होकर इस राशि में बारहवें भाव में मार्गी हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेशी कंपनियों से लाभ मिल सकता है। धन के मामले में थोड़ी समस्याएं हो सकती है। लेकिन नया घर या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार के बीच रिश्ता मजबूत होगा और लंबे समय से चली आ रही लड़ाई समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का भी मौका मिलेगा।

सिंह राशि

मेष राशि में गुरु मार्गी होकर इस राशि में नौवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अनिश्चिताओं से आप जूझ रहे है, तो उससे अब निजात मिल सकती है। बच्चों की शिक्षा संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में आप हिस्सा ले सकते हैं। सातवी दृष्टि आपके तीसरे भाव में होने से आत्मविश्वासी और साहसी बनाएगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024