Gajlaxmi Yog: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु की संज्ञा की दी गई है। गुरु ग्रह जब भी गोचर या मार्गी होते हैं तो इसका प्रभाव देश- दुनिया सहित सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में भ्रमण कर रहे हैं और वह 24 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैंं। जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से 3 राशि वालों को करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि: गजलक्ष्मी राजयोग बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय कारोबार में आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं गुरु ग्रह आपके दूसरे भाव में मार्गी होंगे। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साझेदारी के काम में सफलता के योग हैं। साथ ही इस समय आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि: आप लोगों को गजलक्ष्मी राजयोग बनने से हर कार्य में सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी जॉब की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं गुरु ग्रह आपके दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय गुरु ग्रह के प्रभाव से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई पद की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि: गजलक्ष्मी राजयोग बनने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। इस समय आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। साथ ही युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। गुरु ग्रह आपके नवम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।