Guru Mangal Ardhakendra Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के नवग्रह में से मंगल और गुरु का खास महत्व है। जहां गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। इसके साथ ही वह धन, विवाह, कल्याण, संतान, ज्ञान, मंत्रणा, दयालु, धार्मिक, धैर्यवान, बुद्धिमान आदि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर मंगल को ग्रहों के सेनापति की संज्ञा दी गई है। इसके साथ ही इन्हें साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना, शौर्य का कारक माना जाता है। इसलिए मंगल और गुरु की स्थिति में जरा सा बदलाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर मंगल और गुरु एक दूसरे से 45 डिग्री पर होगा, जिससे अर्धकेंद्र योग बन रहा है। इस योग के बनने से कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु-मंगल का बन रहा अर्धकेंद्र इस राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। संचार कौशल अच्छा रहने वाला है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको आपकी कड़ी मेहनत और लगन का पूरा फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी के द्वारा आपको काफी लाभ मिल सकता है।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपनी जिंदगी का अच्छे से लुफ्त उठा पाएंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

अर्धकेंद्र योग तुला राशि के जातकों के लिए भी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को काम के सिलसिले में की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। लेकिन गुरु की कृपा से आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अच्छा खासा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप दिल खोलकर उससे अपनी बात कहने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल का बना अर्धकेंद्र अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको कई बेहतर संभावनाएं मिल सकती है। इसके साथ ही नौकरी में भी बदलाव कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आप कुछ अच्छे लोगों के साथ पार्टनरशिप में बिजनेस आरंभ कर सकते हैं। आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लेकिन मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।