Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। वह करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे ही गुरु जल्द ही मंगल के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। गुरु-मंगल के नवपंचम राजयोग का निर्माण करने से इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

Weekly Horoscope 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह बनेगा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें साप्ताहिक राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 13 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। मंगल मिथुन राशि में पांचवें और गुरु तुला राशि में नवम भाव में विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल का नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबी यात्राएं कर रही हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही वेतन वृद्धि और तरक्की के भी योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल होंगे। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके अलावा पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि हो सकती है और घर-परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र की बाद करें, तो अगर आप किसी दबाव का सामना कर रहे हैं, तो उससे राहत मिल सकती है। व्यापार में अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवन में शांति और संतुलन का अनुभव होगा। साथ ही, पार्टनर के साथ चल रही परेशानियां अब समाप्त होकर रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग अत्यंत अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपकी अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी और आप धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं और सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। सट्टेबाजी या ट्रेड से जुड़े व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं। मनचाही इच्छाओं की पूर्ति संभव है। जीवनसाथी के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा और जीवन में सुख, शांति तथा सौभाग्य में वृद्धि होगी।

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल