Guru ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह शांति के कई उपाय बताए गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि किन उपायों को करने से कौन से ग्रह प्रसन्न होते हैं और उसके लाभ क्या है। गुरु बृहस्पति को भी प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।
गुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। जिस जातक की कुंडली में गुरु बृहस्पति शुभ भाव में होते हैं। उन्हें कई लाभ होते हैं,वहीं जिस जातक की कुंडली में कमजोर स्थिति में होते हैं। उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन ज्योतिषीय उपायों से गुरु बृहस्पति को करें प्रसन्न (Jupiter Planet Remedies)
-गुरुवार के दिन भगवान शिव को बेसन का लड्डू चढ़ाए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में गुरु दोष दूर होता है।
-गुरुवार के दिन व्रत रहे और भगवान विष्णु की पूजा करें।
-गुरुवार के दिन सामर्थ के अनुसार पीली वस्तुओं का दान करें।
-पूजा के बाद हल्दी का तिलक लगाएं।
वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा को सदैव साफ-सुथरा रखना चाहिए। यह दिशा गुरु बृहस्पति की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में घर का प्रवेश द्वारा, पूजा स्थल आदि होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में कभी भी शौचालय का निर्माण नहीं करना चाहिए। इस दिशा में कभी कूड़ा आदि नहीं डालना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दिशा में वास्तु शास्त्र के अनुसार चीजें रखने पर आर्थिक समृद्धि आती है।
वहीं गुरु बृहस्पति के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए गुरुवार के दिन गुरु यंत्र धारण करें। साथ ही पुखराज रत्न भी धारण कर सकते हैं। जिस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति होते हैं। उन जातकों के लिए यह रत्न धारण करना बहुत ही लाभकारी बताया गया है।