Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, ऐश्वर्य, गुरु और आध्यात्म का कारक माना गया है। साथ ही आपको बता दें कि गुरु ग्रह लगभग 12 साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं।। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी वृष राशि में भ्रमण कर रहे है और वह 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मतलब वह बुध के घर में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली भाग्य स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आप लोगों के लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भौतिक सुख और वाहन स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। पैतृक प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु ग्रह के गोचर से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि का योग बनेगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में रुचि बढ़ेगी। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।