Jupiter Planet Margi 2022: गुरु बृहस्पति अभी वक्री अवस्था में है। वह 24 नवंबर 2022 को मार्गी होंगे। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 नवंबर 2022 को सुबह 4.36 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे। गुरु बृहस्पति के इस अवस्था से कई राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। वहीं कई राशियों के लिए समय सामान्य हो सकता है। इस अवधि में किन-किन लोगों को सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति सातवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। जातके के पेशेवर जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। कार्यस्थल पर माहौल प्रतिकूल हो सकता है। काम का दबाव हो सकता है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
सिहं राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर काम का अधिक बोझ हो सकता है। व्यवसाय में भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक जीवन भी इस दौरान उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधि समस्याएं भी हो सकती हैं।ऐसे में सेहत के प्रति सतर्क रहें।

कन्या राशि
नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकते हैं। कोरोबार में भी लाभ हो सकता है। अन्य कई माध्यमों से भी धन आदि लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए तीसरे व छठे भाव के स्वामी होते हैं गुरु बृहस्पति। इस अवधि में जातकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।खर्च बढ़ सकते हैं और कोरोबार में भी हानि हो सकती है। निजी जीवन में भी इस दौरान ठीक नहीं चल सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को रोजगार के कई मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन और सैलरी भी बढ़ सकती है। व्यवसाय में भी लाभ हो सकता है और पैसा बचत करने में भी सफलता मिल सकती है। कुछ जातक इस दौरान किसी बीमारी से भी पीड़ित हो सकते हैं।