Jupiter Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव के बाद गुरु बृहस्पति सबसे धीमी चाल से गति करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह साल 2024 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन मई में होगा। गुरु ग्रह मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह वृष राशि में लगभग 12 साल बाद प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही साल 2024 में आपको आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही साथ ही बौद्धिक कार्यों से आपको प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। वहीं कारोबारियों को इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में यदि आप संपत्ति में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह लाभदायक साबित होने वाला है। इस दौरान आपकी आय के अधिक स्रोत बन सकते हैं। इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ माचार मिल सकता है। साथ ही आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है। साथ ही इस समय कारोबारियों को अटका हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं  छात्रों के लिए यह गोचर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देने वाला माना जा रहा है। जो छात्र नौकरी पाने के लिए विदेश जाने के इच्‍छुक हैं उनके प्रयास सफल हो सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12 स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024 सिंह राशि का वर्षफल 2024
कन्या राशि का वर्षफल 2024