Guru Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं राहु ग्रह भी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए मेष राशि में गुरु और राहु की युति बनेगी। जिसको ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए गुरु के वक्री होने से कई राशियों को लाइफ में परेशानी होगी। आइए जानते हैं गुरु जब मेष राशि में राहु के साथ उल्टी चाल चलेंगे तो किन-किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहे हैं। इसलिए जीवन में अचानक से नई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। वहीं इस समय आपको कुछ कर्जा भी लेना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता हाथ लग सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आय कम होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु बृहस्पति का वक्री होना कन्या राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। साथ ही कोई गुप्त रोग भी हो सकता है। वहीं आपको वैवाहिक जीवन और पारिवारिक मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो नया निवेश नहीं करें। वहीं इस दौरान आप कोई नई जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे आपको बजट बिगड़ सकता है। वहीं पैसों के मामले में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई गलत फैसला आपको भारी पड़ सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही इस समय किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के सात मतभेद हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।