Guru And Shukra Conjunction 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जून में धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह और सुख- समृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति 12 साल बाद मिथुन राशि में बनेगी। क्योंकि शुक्र ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस युति का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही सोची हुई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। वहीं आपके मान सम्मान व ऐश्वर्य में अच्छी वृद्धि होगी और अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम भी होंगे। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और गुरु का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र और गुरु की युति आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025