Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह एक समयावधि के बाद ग्रह परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही नवग्रहों में से एक है गुरु बृहस्पति। इस समय गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई 2025 में वह राशि परिवर्तन करते मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां वह पूरे एक साल रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु का किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहेगी। नए साल में गुरु की चंद्रमा के साथ युति होगी, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ह अत्यंत शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में गजकेसरी योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
बता दें कि 12 साल के बाद नए साल 2025 में गजकेसरी योग 28 मई को बनने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 28 मई को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 30 मई तक रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी योग लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप विभिन्न माध्यमों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण एकादश भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में आने वाली हर एक चुनौतियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही धन लाभ के कई रास्ते खुल सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी योग भाग्य भाव यानी नवम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा किए जा रहे संघर्षों से अब निजात मिल सकती है और सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। रुके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
| मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
| मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
| सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
