Hans Mahapurush Rajyog: वैदिक ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोग का जिक्र मिलता है। यह हंस, मालव्य, शश, भद्र और रूचक हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं, हंस राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण गुरु बृहस्पति करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे हंस महापुरुष राजयोग बनेगा। यह राजयोग 12 साल बाद बनेगा।। ऐसे में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस महापुरुष राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको महसूस होगा की जीवन में खुशियां दस्तक दे रही हैं। साथ ही इस दौरान मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं, धन संपत्ति के मामले में भी आपको बड़ी मात्रा में लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आप धन की सेविंग कर सकते हैं। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

हंस राजयोग का बनना तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं  अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना आय के लिराज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान में कन्या राशि के लोग अलग-अलग डील की मदद से बहुत लाभ कमा सकते हैं। साथ ही आपके लंबे समय से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उससे लाभ कमाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025