Guru Shukra Yuti 2025: ज्योतिष में देवताओं के गुरु बृहस्पति को बहुत खास और सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, वे करीब एक साल में एक राशि से दूसरी में जाते हैं और पूरा राशि चक्र करने में उन्हें करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। साल 2025 में बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे साल इसी राशि में विराजमान रहेंगे। खास बात ये है कि जुलाई में दैत्यों के गुरु शुक्र भी मिथुन राशि में आ जाएंगे। जिससे शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी योग बनेगा। ऐसे में ये योग तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। साल 2025 इन 3 राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तो चलिए जानते हैं साल 2025 में गुरु और शुक्र की युति होने से बना गजलक्ष्मी योग किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

गजलक्ष्मी योग मिथुन राशि के लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को बृहस्पति और शुक्र की खास कृपा मिलेगी। संतान से जुड़ी चिंताओं से राहत मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट आने के योग हैं। जो लोग शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए कमाई के रास्ते खुलेंगे। साल 2025 में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि में गुरु और शुक्र की युति 11वें भाव में होगी, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इस समय में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई में भी सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। करियर में भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के नवें भाव में गजलक्ष्मी योग बन रहा है। इससे इस राशि के लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है या संतान सुख का योग बन रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई कामों में सफलता मिलेगी। जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये समय बहुत शुभ होगा। कमाई का नया जरिया मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024