Guru Nakshatra Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर 2024 में गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे और इस नक्षत्र में 10 अप्रैल 2025 तक रहने वाले हैं। गुरु के चंद्रमा के नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के साथ रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है…

गुरु के रोहिणी नक्षत्र में जाने से सिंह राशि (Leo Zodiac) पर असर

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का रोहिणी नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही आपकी वेतन वृद्धि और पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होगे। बातचीत का तरीका शानदार रहेगा, जिससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति के माध्यम से आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करने से आपको खूब लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।  पार्टनर के साथ दिल खोलकर बात कर सकते हैं।

गुरु के रोहिणी नक्षत्र में जाने से वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac) पर असर

गुरु का रोहिणी नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि में गुरु सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को  आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।  व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते है, जिससे आपके काम में अच्छा खासा विस्तार हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। पहले किए गए निवेश में अब अच्छा लाभ मिल सकता है। आय में अच्छा सुधार हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आय में तेजी से वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

गुरु के रोहिणी नक्षत्र में जाने से मकर राशि (Capricorn Zodiac) पर असर

इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि में गुरु पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। तेज बुद्धि के बल पर आप नौकरी में अच्छी खासी तरक्की पा सकते हैं। नौकरी में अच्छा बदलाव हो सकता है। धन से जुड़ी समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। बिना सोचे-समझे बेकार में खर्च करने से बचें। इसके साथ ही लव लाइफ काफी अच्छी जाने वाली है। आप एक-दूसरे के साथ के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नया साल 2025 आरंभ हो चुका है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।