Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Gemini: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। लेकिन इस साल ग्रह काफी तेजी से चलने वाले हैं, जिससे वह इस साल तीन बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन 14 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर सुबह 2:30 बजे बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 18 अक्टूबर 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु बृहस्पति के बुध की राशि में रहने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु का इस राशि में गोचर करना करना काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि में गुरु नवम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक कार्यक्रमों या फिर यात्राओं पर जा सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे थे उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। गुरु बृहस्पति पहले, तीसरे और पांचवें भाव में अपनी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नवम भाव में गुरु के होने से हर एक काम में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में गुरु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। मनचाही इच्छा पूर्ति हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। वेतन में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिलने वाली है, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री, अस्त, उदित आदि होते रहते है जिसका असर भी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही होली से पहले मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।