Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु को नवग्रहों में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। गुरु विलासिता, मान-सम्मान,सुख-समृद्धि, धन-वैभव आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब 1 साल रहते है। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में 12 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और इस साल इसी राशि में रहने वाले हैं। साल 2025 के मई माह में वह राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध की राशि में आने से गुरु का प्रभाव कई गुना अधिक बढ़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में जाने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है….

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये अच्छा समय हो सकता है। इसके साथ ही गुरु की कृपा से विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। मेष राशि के जातकों को अपने दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। इसके अलावा करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। गुरु की कृपा से आपकी पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। गुरुदेव की दृष्टि पंचम, सप्तम और नवम भाव में होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकतीहै। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। विवाह के भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं से अब निजात मिल सकता है।समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में गुरु एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। करियर के क्षेत्र में होने के कारण आपको खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके काम की तारीफ की जाएगी। इसके साथ ही आपकी पदोन्नति भी होने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के मामलों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। संतान की प्रगति होगी। इसके साथ ही जो दंपति संतान प्राप्ति की इच्छा देख रहे हैं, तो उन्हें भी लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही अचानक कोई गुप्त धन की भी प्राप्ति हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

डिसक्लेमर– इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024