Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। गुरु बृहस्पति करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन साल 2025 की बात करें, तो वह 3 गुना अधिक तेजी गति से चलेंगे जिसे गुरु अतिचारी कहा जाता है। ऐसे में वह इस साल तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पहली बार 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को अपनी उच्च राशि कर्क में जाएंगे और साल के अंत में यानी 5 दिसंबर को वो पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति की इस स्थिति के बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं 2025 में गुरु के गोचर से किन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
गुरु बृहस्पति इस राशि के नवम भाव और व्यय स्थान यानी द्वादश भाव के स्वामी हैं। देवगुरु के मार्गी होते ही उनकी गति धीरे-धीरे बढ़ेगी। मिथुन राशि में आते ही इस राशि के तीसरे भाव में रहेंगे। इसके साथ ही वह नवम, बारहवें, एकादश और सप्तम भाव के फल बहुत ही तेजी से प्रदान करेंगे। इसके साथ ही धीमी गति के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि के जातकों को अपार धन लाभ की प्राप्त हो सकती है। घर में किसी सदस्य की शादी होगी या फिर संतान की प्राप्ति होगी। लोन आदि लेना चाहते हैं, तो उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। गुरु की दृष्टि आठवें भाव में पड़ने से पैतृक संपत्ति या फिर किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अतिचारी गुरु होने के कारण आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। विदेशों से भी लाभ मिलने के योग है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु इस राशि के स्वामी होने के साथ-साथ चतुर्थ भाव के स्वामी है। वहीं गुरु राशि परिवर्तन करके सप्तम भाव में आने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सरता है। जमीन, घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी और व्यापार में बंपर लाभ मिलने वाला है। बृहस्पति महाराज आपके एकादश भाव, प्रथम भाव और तृतीय भाव को देखेंगे, जिससे आप कई यात्राएं करेंगे। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। जब अक्टूबर में गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तो अष्टम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव होगा। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन और कर्क राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करके इस राशि के जातकों के पंचम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। अगर नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पंचम भाव में रहकर बृहस्पति महाराज नवम, एकादश भाव और पहले भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपका अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। संतान की उन्नति होगी। इसके साथ ही अक्टूबर में गुरु कर्क राशि में प्रवेश करके छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।