Jupiter Transit 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति नवग्रह में से सबसे खास ग्रह माना जाता है, क्योंकि ये देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ इन्हें धन-वैभव, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, शिक्षा, संतान आदि का कारक माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 1 माह रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में पूरा 12 साल का वक्त लगाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु इस समय शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है। इस साल इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद मई 2025 में राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें कि गुरु साल 2025 में एक बार नहीं बल्कि दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में साल 2025 में कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं साल 2025 में गुरु कब करेंगे राशि परिवर्तन और किन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 के दौरान देवगुरु बृहस्पति 15 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर सुबह 2:30 बजे बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही गुरु की दृष्टि पंचम, सातवें और नौवें भाव में होगी। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान की ओर से भी खुशखबरी मिलेगी। संतान की इच्छा रखने वाले दंपति के लिए गुरु का इस राशि में आना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आप मनचाही शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही करियर में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। आपको पदोन्नति के साथ खूब धन लाभ होगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अक्टूबर में दूसरे भाव में रहकर भी इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करके इस राशि के एकादश भाव मे रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। धन लाभ के की मार्ग खुलेंगे। इसके साथ ही साथ पैसों से जुड़ी समस्या समाप्त होगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की इच्छा पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आप काफी सफल होंगे। इसके साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के कई योग बन रहे हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। गुरु की दृष्टि तीसरे, पंचम और सप्तम भाव में होगी। ऐसे में शादी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। अक्टूबर में कर्क राशि में आने से शारीरिक समस्याएं हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

तुला राशि(Tula Zodiac)

इस राशि में गुरु नौवें भाव में गोचर करनेंगे। भाग्य के भाव में जाने के कारण इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप हर क्षेत्र में सफलता पा पाएंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे। उसी के अनुसार आपको फल मिलेगा। गुरु पहले, तीसरे और पांचवें भाव में दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान सुख भी मिल सकता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024